संदेश

Poetry लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुर्सियों के सफ़ेदपोश रहनुमाओं बताओ मुझे मैं वोट क्यों करूँ

चित्र
**************वोट क्यों*************** कुर्सियों के सफ़ेदपोश रहनुमाओं बताओ मुझे मैं वोट क्यों करूँ तुम्हारे विकास की पर्ची देखे बिना सिर्फ नाम को सपोर्ट क्यों करूँ   युवा हूँ मैं पहला मतदान है मेरा स्वयं हित या देश हित देखूँ मैं मैं काम देखूँ मैं पहचान देखूँ या गलियों में बिखरे नोट देखूं मैं मैं चेहरा देखूँ या पहरा देखूं या फिर दुश्मनों की स्पोर्ट देखूँ मैं मैं सुनूँ तुम्हारे भाषण ध्यान से या पिछले वर्षों की रिपोर्ट देखूँ मैं तुम्हारे भाषण में बहकर मैं राष्ट्रीय छवि को भला चोट क्यों करूँ कुर्सियों के सफ़ेदपोश रहनुमाओं बताओ मुझे मैं वोट क्यों करूँ   पिछली बार जब आये थे तुम मुझे याद है जो वादे कर के गए थे विकास के नाम पर और लहर के झांसे में हमको भर के गए थे सबकी उम्मीदों को तोड़ा है जो तुम्हारे पीछे गाड़ी भर के गए थे एक भी न सुनी तुमने जब कभी तुम्हारे दर पर हम मर के गए थे फिर एक बार तुम्हे ही चुन कर मैं अपने मत का भी खोट क्यों करूं कुर्सियों के सफ़ेदपोश रहनुमाओं बताओ मुझे मैं वोट क्यों करूँ   किसान मरे, जवान मरे, मज़दूर तंग, बेटी मरे, व्यापारी डरते हैं समझ नही आता के क्यों पसन्द ...

"एक एहसास: हरयाणवी संस्कृती को अर्पित | दीप जांगड़ा की रचना" Haryanvi Sanskrity Ko Smarpir Kavita Ek Ehsaas

चित्र
  ************ एक एहसास *************** आज एक एहसास युहीं मचल कर सामने आ गया छलक आई आँखे और अँधेरा सा छा गया मैंने पूछा क्यों इतना इतराया है आखिर क्या समझ में आया है तो वो भी थोडा झल्लाकर एक आइना मुझे दिखा गया आज एक एहसास युहीं मचल कर सामने आ गया फिर रुका और बोला क्यों भूल गया के क्या है तू खुद से बड़ा किसी को समझता नहीं तो क्या खुदा है तू मैंने पूछा आखिर हुआ क्या है बता दो माज़रा क्या है छीन कर मेरी क़लम और किताब कुछ लिखकर बता गया आज एक एहसास युहीं मचल कर सामने आ गया कुछ यूं लिखा उसने मेरी मोजुदगी में मैं समझ ना पाया उसी बात को उसने कुछ इस तरह गुनगुनाया मेरी हालत और हालात ऐ वतन मेरे सामने थे अब कुछ अजीब से लहजे में उसने गा के भी सुना गया आज एक एहसास युहीं मचल कर सामने आ गया पर मुझे क्या पड़ी थी आखिर था तो एक एहसास ही मैं भी नींद में था सोया था पर था तो एक लाश ही कुछ नहीं समझा मैं नासमझ इस समाज की तरह और वो जाते जाते मुझे एक सबक भी सीखा गया आज एक एहसास युहीं मचल कर सामने आ गया सबक भी गहरा था मेरा था मेरे ही लिए कहा था उसने लाख बुराई झेली लाख दुःख उठाये हर दर्द ...

"दुनिया में एक सच्चा साथी: यात्रा ईमान और दोस्ती की":"Finding a True Companion in a Lost World: A Journey of Faith and Friendship"

चित्र
                                                    सच्चा साथी दुनिया मे एक सच्चा साथी सच्चा साथ निभाएगा भटक गयी गर राह तेरी कोई अपना राह दिखाएगा तेरे मन के मैले पापों को कैसे कोई "संगम" साफ़ करे कुछ नेक लिखे तू अपनी कलम से तेरा  रब इन्साफ़ करे तू अपने सफ़र की सारी सीढी खुद ही चढता जाएगा गर पडी जरुरत राहों मै कोई अपना साथ निभाएगा दुनिया मे एक सच्चा साथी सच्चा साथ निभाएगा भटक गयी गर राह तेरी कोई अपना राह दिखाएगा तेरी बातें सुनकर जागा हूँ मुझे सोने से कब फ़ुरसत थी मिल गया खुदा तेरी बातों मे बस यही तो मेरी हसरत थी इसी बात को लेकर चिंतित था के कौन मुझे समझाएगा दुनिया मे एक सच्चा साथी सच्चा साथ निभाएगा भटक गयी गर राह तेरी कोई अपना राह दिखाएगा तेरी कलम ही तेरी ताक़त हो तू चाँद भी नीचे ले आये तू लिखे शुद्ध पवित्र बातें तेरी वाणी मे ना अंतर आये तेरे नाम का ही उच्चारण हर जन के लब पर आयेगा दुनिया मे एक सच्चा साथी सच्चा साथ निभाएगा भटक गयी गर राह त...